गुमला, नवम्बर 13 -- सिसई । प्रखंड के लरंगो चांपी गांव में बुधवार रात असमाजिक तत्वोंने तीन किसानों के खलिहान में रखे धान के गांज में आग लगा दी। इस घटना में कुल आठ गांज धान जलकर राख हो गए। पीड़ित किसान महादेव उरांव, बिनूज उरांव और रंथू उरांव ने बताया कि खेतों से धान काटने के बाद लगभग तीन ट्रैक्टर धान मिसाई के लिए खलिहान में रखा गया था। देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा आग लगाने से सारा अनाज जल गया। किसान रंथू उरांव ने बताया कि उसने कई लोगों के खेतों में आधा हिस्से पर खेती की थी। अब उसके घर में एक दाना भी नहीं बचा है। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.