लोहरदगा, मार्च 3 -- लोहरदगा, संवाददाता। होली को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक नगर भवन में सोमवार को बैठक उपायुक्त डा कुमार ताराचंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें सभी प्रखण्डों व शहरी क्षेत्र से आए शांति समिति की सदस्य शामिल हुए। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि जिला में सभी धर्मों के लोग निवास करते हैं। सभी धर्मों का सम्मान करना हमारा धर्म है।क्योंकि यह देश एक सेक्युलर देश है। हर एक पर्व-त्यौहार सभी लोगों का है और प्रायः सभी लोग एक-दूसरे के पर्व-त्यौहार में स्वेच्छा से शामिल होते हैं। लेकिन इन सब के बीच आपसी सौहार्द्र व प्रेम बनाये रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। कभी भी किसी असामाजिक तत्व को सामाजिक संरक्षण देकर उसका मनोबल नहीं बढ़ाएं नहीं तो एक समय के बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो जाती है। किसी के संवैधानिक अधिकार का हनन करने का किसी को भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.