छपरा, फरवरी 25 -- होली पर यात्रियों की भीड़ को लेकर रेलवे प्रशासन सतर्क, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम अवैध शराब, ज्वलनशील पदार्थों की तस्करी, जेब कतरे, यात्री सामान की चोरी करने वाले गिरोह पर नजर छपरा, हमारे संवाददाता। होली पर्व को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर व्यापक तैयारियां की हैं। छपरा आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज इंस्पेक्टर विनोद कुमार यादव ने बताया कि ट्रेनों व प्लेटफार्मों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। यात्रियों को लगातार जागरूक भी किया जा रहा है, ताकि वे सतर्क रहकर यात्रा करें। रेलवे सुरक्षा बल आरपीएफ द्वारा ट्रेनों एवं रेल परिसरों में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए विशेष टास्क टीम का गठन किया गया है। यह टीम अवैध शराब, ज्वलनशील पदार्थों की तस्करी, जेब कतरे, यात्री सामान की चोरी करने वाले गि...