सहरसा, जनवरी 24 -- पतरघट। पूर्व मंत्री सह विधायक रत्नेश सादा ने शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ विशनपुर पंचायत पहुंचकर हाल के दिनों में हुए कई असामयिक निधन पर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने विशनपुर निवासी किशोरी प्रसाद सिंह, डॉ परिमल सिंह की माता केवला देवी, संजय सिंह के चाचा किशोरी सिंह, निरंजन सिंह की माता, पद्मानंद सिंह तथा कपसिया निवासी सुरेश प्रसाद सिंह की पत्नी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक ने परिजनों को ढांढ़स बंधाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस अवसर पर जदयू जिला महासचिव पंकज सिंह सहित कई पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.