भागलपुर, मई 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर में लगातार बारिश के कारण कई इलाकों के रास्ते जलजमाव के कारण प्रभावित हैं। आम लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो रहा है। यही हाल असानंदपुर चौक से लेकर उर्दू बाजार वाले रास्ते का है, जहां पाइपलाइन बिछाने के काम को लेकर सड़क किनारे खुदाई की गई थी, लेकिन उसे दुरुस्त नहीं किया जा सका है। जैसे-तैसे मिट्टी भराई के कारण लोगों को उस रास्ते अपने वाहनों को भी ले जाने में परेशानी हो रही है। यही नहीं हल्की बारिश में भी सड़क पर वाहनों का चलना मुश्किल हो जाता है।तातारपुर रोड में जाम की स्थिति होने के बाद उर्दू बाजार, असानंदपुर रोड का ही इस्तेमाल वाहन चालक करते हैं, लेकिन अब सड़क पर पैदल भी चलना मुश्किल हो रहा है। यह भी पढ़ें- नाला निर्माण से बदहाल सड़क पर भड़के लोग इस स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों में भी आक्रोश क...