असाध्य रोग से पीड़ित युवक की हुई मौत
बोकारो, मई 16 -- पेटरवार। प्रखंड के पेटरवार पंचायत के बक्शी टोला निवासी प्रधान संतोष प्रसाद उर्फ संतन के पुत्र सोनू सहाय(48 वर्ष) का निधन शुक्रवार की रात 10:00 बजे हो गया। मृतक युवक असाध्य रोग से पीड़ित था। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मृतक पिछले आठ महीने से असाध्य रोग से पीड़ित था और उसका इलाज चल रहा था, लेकिन शुक्रवार की रात्रि 10 बजे उसने अंतिम सांस ली। शनिवार को शोकाकुल परिजनों ने मृतक युवक का अंतिम संस्कार रजरप्पा में कर दिया। उसके निधन पर क्षेत्र के लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.