देवरिया, मार्च 16 -- देवरिया, निज संवाददाता। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयुवर्ग के चिन्हित असाक्षरों का रविवार को साक्षरता परीक्षा आयोजित हुई। जिसमें करीब 16 हजार असाक्षरों ने प्रतिभाग किया। यह परीक्षा जिले के 650 केन्द्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा के लिए असाक्षरों को चिन्हित कर उनके लिए विशेष कक्षाओं का संचालन कर उन्हे अक्षरों व शब्दों का ज्ञान कराया गया था।साक्षरता परीक्षा के लिए जिले में असाक्षरों को चिन्हित किया गया था। जिनका रविवार को परीक्षा कराई गई। परीक्षा के लिए सभी बीईओ को ब्लॉक स्तर का नोडल अधिकारी नामित किया गया तथा सभी जिला समन्वयकों की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षण कार्य हेतु लगाई गई थी। परीक्षा के दौरान प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार सिंह एवं सदर बीईओ देव मुनि वर्मा ने ...