धनबाद, सितम्बर 28 -- धनबाद पंख एक नई दिशा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से एक वृद्ध, दिव्यांग एवं असहाय महिला को बिरसा मुंडा पार्क के पास चैरिटी ऑफ मिशनरीज में रखवाया गया। अध्यक्ष पिंकी गुप्ता ने बताया कि असहाय महिला को नूतनडीह सेंट्रल हॉस्पिटल के समीप कोयला नगर के पास दो-तीन दिन से बेसुध अवस्था में रोड के किनारे पड़ा देखा, उसकी मनोस्थिति ठीक नहीं थी, तन पर कपड़े भी नहीं थे। शनिवार को पंख एक नई दिशा की पहल पर कपड़े पहनाए गए। ऑटो से ले जा कर मिशनरीज में वृद्ध महिला को रखवाया। वह अपना नाम पूनम बता रही है। वृद्धा महिला चल भी नहीं पा रही थीं। रखवाने की सारी कागजी प्रकिया पूरी करने के बाद उन्हें कमरे में शिफ्ट किया गया। इस मौके पर संस्था के मनीष गुप्ता, शशि शेखर गुप्ता भी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.