आजमगढ़, जून 13 -- अहरौला। क्षेत्र के प्रयास अनाज बैंक कार्यालय रामनगर देवहटा पर शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधवा, वृद्ध और असहाय महिलाओं को निशुल्क साड़ी, फल और लंच पैकेट वितरित किया गया। संरक्षक दयाराम साधू ने कहा कि हमारा उद्देश्य समाज के सबसे कमजोर और जरूरतमंद वर्ग तक मदद पहुंचाना है। इस अवसर पर नरेंद्र, रणजीत सिंह, ई. सुनील यादव, हनुमान प्रजापति, राम कुंवर सिंह, गुड्डू सिंह, नरेंद्र, विशाल सोनी आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- जन कल्याण शिविर में योजनाओं की दी जानकारी, लाभार्थियों को बांटी किशोरी किट और पोषण टोकरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...