कटिहार, जून 9 -- हसनगंज, संवाद सूत्र हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत लखनपुर संथाली टोला में एक असहाय एवं निर्धन मजदूर की मौत के बाद उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के सामने जीवनयापन का संकट गहराने लगा है। घटना की सूचना मिलते ही पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल एवं सरपंच तल्लू हेंब्रम मृतक के घर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। जनप्रतिनिधियों ने दुख की इस घड़ी में परिवार का हौसला बढ़ाते हुए अपनी ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। यह भी पढ़ें- समाजसेवी के श्राद्ध कर्म में उमड़ा जनसैलाब, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव, पूर्व प्रमुख मनोज कुमार मंडल एवं सरपंच तल्लू हेंब्रम ...