अयोध्या, मार्च 22 -- अयोध्या। अग्रवाल भवन ट्रस्ट द्वारा रविवार को पांच असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को कृत्रिम पैर प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने ट्रस्ट की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांगों की सेवा सर्वश्रेष्ठ है। कार्यक्रम की विस्तृत सार्थकता को बताते हुए डॉ. अतुल वर्मा ने कहा कि अब एडवांस टेक्नोलॉजी के अंग प्रदान करे जा रहे हैं, जो दिव्यांग को उचित प्रेशर और मोबिलिटी मिलती है, जिससे उसको चलने में दिक्कत नहीं होती है। इस अवसर पर डॉ. आशीष श्रीवास्तव एवं डॉ. अनिल कुमार के सहयोग से ट्रस्ट अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, संयोजक संजीव गोयल, महामंत्री अरुण कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित केडिया ने रामकिशुन पुराकलंदर, विजय बहादुर गोसाईगंज, गौरीशंकर खांडसा, गुड़िया सिधौली को कृत्रिम पैर प्रदान किया। संध्या वर्मा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.