अयोध्या, अप्रैल 4 -- मवई(अयोध्या), संवाददाता। बाबा बाजार थाना क्षेत्र के सुनवा गांव में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। 60 वर्षीय इंसान अली, जो एक साल से पूरे शरीर में जलन की गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे,असहनीय दर्द के आगे हार गए और खुद का गला रेतकर जीवन समाप्त कर लिया। इस घटना के चलते पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों के अनुसार शुक्रवार की रात सभी परिवार वाले भोजन के बाद सो गए, लेकिन इंसान अली को नींद नहीं आई। पड़ोसियों ने बताया कि शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे वे चारपाई छोड़कर दरवाजे पर घूम रहे थे। जब सुबह करीब साढ़े चार बजे बहू की नींद खुली तो उसने देखा कि ससुर चारपाई पर खून से लथपथ पड़े हैं और उनके बगल में चाकू पड़ा है। यह मंजर देखते ही बहू चीख-चिल्लाने लगी और घर में कोहराम मच गया।बेटे जुबेर ने बताया कि उनके पिता का दर्द सिर...