असल दुनिया में रहो; खामेनेई से मिलने की इच्छा जता रहे ट्रंप पर ईरानी विदेश मंत्री का तंज
नई दिल्ली, जून 6 -- ईरान और अमेरिका के बीच जंग एक बार फिर से खूनी होती जा रही है। दोनों तरफ से हमलों की एक नई श्रृंखला शुरू हो गई है। इसी बीच गुरुवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि वह ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के साथ बैठक करने के लिए तैयार हैं। अब ट्रंप के इस बयान पर ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची का बयान सामने आया है। उन्होंने ट्रंप पर तंज कसते हुए कहा कि सभी को असली दुनिया में सोचना और जीना चाहिए। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने ट्रंप के बयान पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,"हाल ही में मैंने एक रिपोर्ट देखी है, जिसमें ट्रंप ने कहा है कि वह बैठक करने के लिए तैयार हैं। और बैठक करना चाहते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि हमें यथार्थवादी होना चाहिए और असली दुनिया में जीना और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.