हरिद्वार, फरवरी 28 -- उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा दस की परीक्षा में फर्जी परीक्षार्थी बैठाने के मामले में शुक्रवार को बड़ा खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस ने ज्वालापुर स्थित अल्मोडिया इस्लामिक हाईस्कूल के प्रिंसिपल चंगेज अंसारी को गिरफ्तार किया है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी आशुतोष सिंह राणा के अनुसार, आरोपी ने आठ से 12 हजार रुपये लेकर फर्जी प्रवेश पत्र तैयार कराए और असली छात्रों की जगह दूसरे परीक्षार्थियों को बैठाया। बता दें कि 24 फरवरी को उत्तराखंड बोर्ड की कक्षा दस की हिंदी की परीक्षा के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज, सलेमपुर में चार छात्र और चार छात्राएं संदिग्ध मिले।मामले में मुकदमा दर्ज जांच में सामने आया कि ये सभी वास्तविक परीक्षार्थी नहीं थे। इस पर प्रिंसिपल की शिकायत पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद सात आरोपियों को पुलिस ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.