मुजफ्फर नगर, जून 22 -- मीरापुर में पहुंचे जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का नागरिकों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान पड़ाव चौक स्थित एक पैलेस में जनसमूह को संबोधित करते हुए जगतगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि देश में धर्मयुद्ध शुरू हो चुका है। असली और नकली हिन्दू में अंतर समझने का समय है। असली हिन्दू वेद व गुरु को मानते हैं जबकि नकली हिन्दू नागपुर से संचालित एक संस्था द्वारा जारी सर्कुलर को मानते हैं। शंकराचार्य ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी आदित्यनाथ नकली हिन्दू है। गौ रक्षा का संकल्प लेकर प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा निकाल रहे ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज सोमवार की सुबह 11 बजे मीरापुर पहुंचे। यहां भव्य पैलेस में नागरिकों ने उनके ...