बेंगलुरु, अप्रैल 27 -- कर्नाटक हाई कोर्ट ने सोमवार (27 अप्रैल) को राज्य पुलिस को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि गंभीर अपराधों से निपटने के बजाय पुलिस तंत्र छोटी-मोटी बातों के पीछे भागने में मशगूल है। जस्टिस एम. नागप्रसन्ना ने इस बात पर आपत्ति जताई कि पुलिस ने दो साल पहले गायब हुई दो गायों के मामले में FIR दर्ज कर ली थी। कोर्ट ने टिप्पणी की कि पुलिस ने दो साल पहले गायब हुई दो गायों के लिए तो मामला दर्ज कर लिया, लेकिन कई गंभीर अपराधों की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आम लोगों को पुलिस स्टेशन के सौ चक्कर काटने पड़ते हैं। एक मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस नागप्रसन्ना ने राज्य के वकील से कहा, "गायों की जांच छोड़िए और असली अपराधों के पीछे जाइए। आपने यह FIR क्यों दर्ज की? इस आरोप पर कि दो साल पहले दो गायें गायब हो गई थीं, आपने FIR दर्ज कर ली।" जज ने आ...