कौशाम्बी, अगस्त 28 -- संदीपन घाट थाना क्षेत्र के चिकवन का पूरा निवासी राकेश चौधरी ने बताया कि 24 अगस्त की रात कशिया पूरब निवासी तौकीर अहमद ने उसके व्हाट्सएप पर मो. लादेन व नबील पुत्रगण अफजाल की फोटो भेजी। इसमें लादेन पिस्टल तो नबील अवैध असलहा कमर में खोंसे हुए दिख रहा है। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी ऐसा करके उसको डरवाने का प्रयास कर रहे हैं। पुराने मुकदमे में सुलह का दबाव बनाने के लिए पहले भी कई बार जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज कर चुके हैं। हत्या की धमकी भी दी है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने एससी-एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया है। थाना प्रभारी नागेंद्र नागर का कहना है कि मुकदमे की विवेचना डीएसपी चायल शिवांक सिंह करेंगे। उन्हीं के स्तर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...