असलहों के बल पर धमकाकर जेवर ले जाने के आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 7 -- जेठवारा थाना क्षेत्र के सराय भीमसेन निवासी संदीप कुमार सिंह के घर चार मई की रात असलहों से लैस चोर जेवर समेट ले गए थे। आहट मिलने पर परिवार जागा तो चोर धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित ने मामले में पड़ोसी गांव बरईपुर के कुंवर राज सिंह उर्फ पुनीत और सुमित उर्फ शिवम डोम के खिलाफ केस दर्ज कराया। थाने के एसआई हेमंत यादव ने इलाके सराय नाहरराय विद्युत उपकेंद्र के पास से आरोपियों को चोरी के जेवर के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी नगर कोतवाली के टक्करगंज निवासी सुमित उर्फ शिवम डोम और सराय भीमसेन के कुंवर राज सिंह उर्फ पुनीत बताए गए। पुलिस ने उनके पास से पीली धातु के 16 गहने बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.