बस्ती, फरवरी 26 -- बस्ती। असलहे के बल पर मारपीट कर युवक का अपहरण करने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी की तो आरोपी युवक को छोड़कर भाग निकले। वहीं पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। गौर थानाक्षेत्र के बढ़नी गांव निवासी रामसुभग पुत्र रामभवन यादव ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि रात साढ़े दस बजे थानाक्षेत्र के सावडीह पोखरहवा गांव निवासी एक युवक मेरे घर में घुस आया और गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए तो उक्त युवक ने अपने मित्र को बुला लिया। वह अपने साथ तीन अज्ञात लोगों को लेकर कार से पहुंचा और पिस्टल निकाल मारपीट करने लगा। हम पीड़ित के पड़ोसी सुनील यादव बीचबचाव के लिए आया तो उसे जबरदस्ती उठा ले गए। इसकी सूचना डायल 112 सहित स्थानीय ...