प्रयागराज, अप्रैल 14 -- कीडगंज थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में नई झूंसी निवासी सुभाष चंद्र प्रजापति से असलहा सटाकर जान से मारने की धमकी, मारपीट, चेन व नगदी छीनने और एक लाख रुपये प्रतिमाह रंगदारी मांग का आरोप लगाया है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर राकेश कुमार, राकेश कुमार यादव, राजेश कुमार रजक और बिंद लाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। नई झूंसी निवासी सुभाष चंद्र की तहरीर के मुताबिक, वह पहले प्रतापगढ़ के कुछ लोगों के साथ जमीन खरीद-फरोख्त का काम करता था। आरोप है कि उन्हीं लोगों ने साजिश के तहत उसके भूखंडों का फर्जी तरीके से सौदा कर रुपये हड़प लिए। यह भी पढ़ें- दबंगई करने वालों पर कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट आरोप है कि 29 मार्च की शाम वह अपने साथी के साथ अस्पताल जा रहा था। रास्ते में सेवा समिति विद्या मंदिर के पास दो बाइक से पहुंचे चार लोगों ने र...