असलहा संग श्रावस्ती का इनामी बदमाश गिरफ्तार
बहराइच, सितम्बर 6 -- बहराइच, संवाददाता । रानीपुर थानाध्यक्ष हरेन्द्र नाथ राय , वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामकेश, उपनिरीक्षक रवि प्रकाश सिंह, सिपाही भगवानदीन ,राकेश भारती , चंद्र किशोर यादव, राहुल गौड़ ने दुर्गुपुर नहर पुलिया के पास दबिश दी। पुलिस ने एक संदिग्ध को पकड़ तलाशी ली। उसके पास से एक बारह बोर का तमंचा व एक कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रानीपुर थाने के सरवा के मजरे बेंचनपुरवा निवासी अनवर अली के रेट में हुई। गिरफ्तार आरोपी पर रानीपुर थाने के अलावा श्रावस्ती जिले के गिलौला, गोंडा जिले के कर्नेलगंज थानों में 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं। गैंगस्टर एक्ट में श्रावस्ती जिले में उसकी गिरफ्तारी पर 25 हंजार का इनाम घोषित है। गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किए जाने पर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.