असलहा लगाकर बदमाशों ने फोटोग्राफर से लाखों का सामान लूटा
लखनऊ, जून 2 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इटौंजा इलाके में असलहों से लैस बाइक सवार चार बदमाशों ने सोमवार रात फोटोग्राफर अशोक यादव को रोका और लाखों का माल लूटकर फरार हो गए। बदमाशों ने अशोक को बर्थ-डे पार्टी की बुकिंग देने के बहाने फोन कर नीलांश वाटर पार्क के पास मिलने के लिए बुलाया था। असलहा लगाया और लूटपाट की। फोटोग्राफर की तहरीर पर चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। माल के रानीखेड़ा निवासी अशोक यादव फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को एक अज्ञात नंबर से उनके पास फोन आया। फोन करने वाले ने बर्थ-डे पार्टी की बुकिंग देने के नाम पर फोन कर नीलांश वाटर पार्क के पास बुलाया था। रात में कार से मिलने के लिए पहुंचा। वाटर पार्क के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.