असलहा दिखाकर ट्रालर चालक से लूट लिए 400 लीटर डीजल
गोरखपुर, जून 14 -- बांसगांव/कौड़ीराम संवाद। ट्रालर चालक को असलहा दिखाकर चारपहिया सवार बदमाशों ने बंधक बना लिया और ट्रालर से करीब 400 लीटर डीजल निकलवा कर फरार हो गए। घटना में चालक का मोबाइल फोन भी छीन लिया गया। ट्रालर मालिक की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। बेलीपार थाना क्षेत्र के कसिहार निवासी ट्रालर मालिक विकास गुप्ता ने कौड़ीराम चौकी पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि उनका चालक शनिवार देर रात भरवलिया-बेलीपार स्थित पेट्रोल पंप से ट्रालर की टंकी फुल कराने के बाद निकला था। रात करीब साढ़े 12 बजे कौड़ीराम जीरो प्वाइंट पर नींद आने के कारण वह चाय पीने के लिए रुका था।आरोप है कि इसी दौरान चारपहिया वाहन से पहुंचे बदमाशों ने चालक को असलहा दिखाकर बंधक बना लिया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद ट्रालर से ड्रम में लगभग 400 लीटर डीजल नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.