मिर्जापुर, मई 23 -- मिर्जापुर। आईजी आरपी सिंह ने शुक्रवार को गूगल मीट के माध्यम से रेंज की कानून व्यवस्था और अपराध की समीक्षा की। असलहा तस्करों, पशु, मादक पदार्थ और शराब तस्करों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई करें। साथ ही लंबित विवेचनाओं का निस्तारण कराएं। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों के साथ बेहतर व्यवहार रखें। कहा कि भूमि संबंधी विवादों का सम्पूर्ण समाधान दिवस/समाधान दिवस पर राजस्व विभाग के सहयोग से निस्तारित कराने का काम करें। रात्रि में चौराहे/तिराहे पर चेकिंग बढ़ाएं। अपराधियों के संचरण पर रोक लगाने, बीते 10 वर्षों में चोरी, लूट और अन्य आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों का भौतिक सत्यापन, अवैध शराब, अवैध शस्त्र रखने वालों और क्रय-विक्रय करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। जनपद के टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध...