असलहा तस्करी गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार
वाराणसी, जून 17 -- वाराणसी। चोलापुर पुलिस और एसओजी ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सात आरोपियों को दबोचा है। ये मुंगेर (बिहार) एवं अन्य जगहों से असलहा खरीद कर लाते थे। पांच हजार से 60 हजार रुपये में सप्लाई करते थे। पुलिस ने उनके कब्जे से विभिन्न बोर के अवैध हथियार, कारतूस, चोरी की बाइक और छह मोबाइल फोन बरामद किए। डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार, एडीसीपी लिपि नगायच, एसीपी सारनाथ विदुष सक्सेना ने मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में बताया कि सोमवार देर रात कटारी ब्लॉक के पीछे अंडरपास के पास घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा गया। इनमें रैचनपुर (चोलापुर) का अखिलेश उर्फ मोनू राजभर, अलेसुआ का अरुण राजभर, धौरहरा का हिमांशु कुमार उर्फ सनी, शिवरामपुर का आकाश सिंह, नेहियां का विशाल सिंह, गोसाईपुर मोहांव का अनिकेत चौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.