मुंगेर, मार्च 2 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। जिले में बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए पशुपालन विभाग सक्रिय हो गया है। हिन्दुस्तान में छपी खबर के फौरन बाद जिला पशुपालन पदाधिकारी डा. कमलदेव यादव ने रविवार को भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार समेत पशु चिकित्सकों और कर्मियों की टीम को तेघड़ा गांव स्थित उमाशंकर पासवान के बगीचे का जायजा लेने भेजा। गौरतलब है कि तेघड़ा गांव में पिछले दिनों उमाशंकर पासवान के बगीचा में कौआ की मौत के बाद पशुपालन विभाग सक्रिय होकर आसपास के बगीचा और पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण कर आवश्यक दवाइयों के छिड़काव किया था। वहीं जिला पशुपालन पदाधिकारी, मुंगेर के आदेशानुसार प्रखंड के तेघड़ा गांव में कौओं की मौत की घटना की जांच को लेकर पशुपालन विभाग की टीम को अलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। 12 दिनों से गांव में ए...