असर-कटौली पुल सहित तीन दर्जन स्थानों पर उखड़ी सड़क की मरम्मत
लखनऊ, सितम्बर 21 -- लखनऊ-हरदोई हाईवे पर कटौली पुल सहित क़रीब तीन दर्जन स्थानों पर उखड़ी सड़क दुरूस्त कराई गई। मरम्मत के बाद वाहन चालकों की दिक्कत खत्म हो गई। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 17 सितंबर को कटौली पुल पर उखड़ने लगी सड़क हादसे की आशंका, शीर्षक से ,खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद एनएचएआई के अफसरों ने संज्ञान लेकर सड़क की मरम्मत करवाई। हरदोई लखनऊ हाइवे पर कटौली फ्लाई ओवर पर क़रीब 20 मीटर सड़क का तारकोल उखड़ गया था। जिसके चलते हरदोई से आने वाले वाहन अनियंत्रित हो रहे थे, दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई थी। सड़क की मरम्मत के बाद वाहन चालकों की दिक्कत खत्म हो गई। यह भी पढ़ें- जल्द शुरू होगा सड़क की मरम्मत का कार्य वाहन चालकों और ग्रामीणों ने सड़क दुरुस्त होने पर ख़ुशी जाहिर करते हुए हिन्दुस्तान अखबार को धन्यवाद दिया है। इसके अलावा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.