मेरठ, अप्रैल 2 -- मोहल्ला घोसियान में कई दिनों से मुख्य मार्ग पर जलभराव की समस्या से जूझ रहे लोगों को आखिरकार राहत मिल गई। 'हिन्दुस्तान' में खबर प्रकाशित होने के बाद नगर पालिका प्रशासन हरकत में आया और मौके पर टीम भेजकर नाले की सफाई कराई गई। सफाई होने के बाद लोगों को जलभराव से निजात मिल गई। लोगों ने खबर प्रकाशित कराकर समस्या का समाधान कराने पर हिन्दुस्तान का आभार जताया है। बता दें, कि मोहल्ला घोसियान में नाले की नियमित सफाई न होने के कारण गंदा पानी सड़क पर भर गया था। जिससे राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था, वहीं आसपास के घरों और दुकानों के सामने भी पानी जमा होने से लोगों में रोष था। स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत भी की, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा था। गुरुवार के अंक में 'हिन्दुस्तान' ने इस समस्या को प्रमुखता से प...