लखीसराय, फरवरी 6 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के काली पहाड़ी के समीप पीएचईडी द्वारा लगभग 3 करोड़ 57 लाख रुपये से निर्मित पानी की टंकी से लोगों के घरों तक साफ की जगह गंदा व दुर्गंध युक्त पानी पहुंच रहा था। इस समस्या पर 31 जनवरी को हिन्दुस्तान ने बोले लखीसराय पेज पर '3.57 करोड़ की योजना फेल, शुद्ध जल की जगह लोगों को मिल रहा है गंदा पानी' शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होते ही 31 जनवरी को ही पीएचईडी विभाग के अधिकारी जांच के लिए आए और मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द ही समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया। करोड़ों की योजना से जहां लोगों को शुद्ध पेयजल मिलने की उम्मीद थी वहीं हालात ऐसे थे कि नलों से गंदा पानी व पानी के साथ कीड़े निकल रहे थे। जिसे पीने के लिए मजबूर गरीब और महादलित परिवारों में भय और आक्रोश ...