असर :::सेक्टर-10 में दोबारा बन रहे बरसाती नालों का काम नगर निगम ने रोका
गुड़गांव, जून 18 -- गुरुग्राम, कृष्ण कुमार। नगर निगम ने सेक्टर-10 इलाके में दोबारा बनाए जा रहे दोनों बरसाती नालों के निर्माण कार्य पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है। निगम के मुख्य अभियंता ने स्थानीय निवासियों के भारी विरोध को देखते हुए खुद मौके का मुआयना किया और स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए काम को तुरंत बंद करने के कड़े निर्देश जारी किए। अधिकारियों ने ठेकेदार को साफ हिदायत दी है कि वर्तमान में जितना निर्माण कार्य हो चुका है, उसे वहीं पर रोक दिया जाए और आगे की खुदाई या कंक्रीट डालने का काम बिल्कुल न किया जाए। दरअसल, सेक्टर-10 में पहले से ही बरसाती दो बरसाती नाले मौजूद हैं, लेकिन निगम द्वारा इन्हें तोड़कर दोबारा से बरसाती नाले का निर्माण कर इन पर करीब चार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इसको लेकर आपके अपने हिन्दुस्तान ने 15 और 16 जून को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.