धनबाद, जून 21 -- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार को असर्फी हॉस्पिटल में हेल्थ चैंपियन सम्मान समारोह हुआ। इसमें स्वास्थ्य जागरूकता, योग और सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने में योगदान देने वाले सत्येंद्र मंडल, दादन सिंह, अरुण राय, जय प्रकाश समेत 21 हेल्थ चैंपियंस को शॉल, मोमेंटो, फलों की टोकरी और स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अस्पताल के विभिन्न विभागों के बीच हेल्दी टिफिन प्रतियोगिता हुई। इस दौरान लोगों को पौष्टिक और संतुलित भोजन को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए असर्फी हॉस्पिटल के सीईओ हरेंद्र सिंह ने कहा कि योग स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन की आधारशिला है। यह भी पढ़ें- टेंडर हार्ट स्कूल में योग दिवस और फादर्स डे मनाया उन्होंने नियमित योग और पौष्टिक आहार को जीवनशैली का हिस्सा...