असर्फी ने मातृ दिवस पर महिलाओं को सम्मानित किया
धनबाद, मई 10 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। असर्फी हॉस्पिटल में अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस-2026 पर शनिवार को मातृत्व, नारी सम्मान और महिला सशक्तीकरण को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला डॉक्टरों, स्टाफ सदस्याओं एवं होने वाली माताओं को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज सेवा और महिला सशक्तीकरण में योगदान देने वाली सुधा मिश्रा, रमा सिन्हा, बसंती देवी, बॉबी पांडेय, नेहा करण, रूमा, आशा गुप्ता, अनीता ठाकुर, मोहुआ, जयश्री, पूनम अग्रवाल समेत कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। असर्फी के सीईओ हरेंद्र सिंह और मैनेजिंग डायरेक्टर उदय प्रताप सिंह ने कहा कि माताएं स्वस्थ और संवेदनशील समाज की आधारशिला हैं। कार्यक्रम में भावनात्मक और प्रेरणादायक माहौल के बीच महिलाओं के स्वास्थ्य, सम्मान और सामाजिक योगदान के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई। यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.