धनबाद, मार्च 13 -- असर्फी अस्पताल में गुरुवार को एक मरीज की मौत के बाद हंगामा हुआ। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल का बकाया भुगतान नहीं करने पर शव को नहीं दिया जा रहा था। परिजनों ने मामले की जानकारी धनबाद के मेयर संजीव सिंह को दी। संजीव सिंह ने मामले हस्तक्षेप कर शव को दिलवाया। संजीव सिंह का कहना है कि उन्होंने बकाया बिल चुका कर परिजनों को शव दिलवाया। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने आरोप को गलत बताया है। जानकारी के अनुसार डिगवाडीह निवासी संजीत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह 10 दिन पूर्व सीढियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया था। परिजनों ने इलाज के लिए असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने बकाया बिल (लगभग 21 हजार रुपए) का हवाला देते हुए शव को रोक लिया था, जिससे परिजन आक...