रांची, मार्च 31 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो के असरो गांव में मंगलवार दोपहर तीन बजे हुए वज्रपात से तीन पशुओं की मौत हो गयी। तीन किसानों में क्रमशः शंकर उरांव की एक गाय, निर्मल उरांव व बिसवा उरांव के दो बैल की मौत हो गई। इससे प्रत्येक किसानों को हजारों रुपया से अधिक की आर्थिक क्षति का अनुमान है। अब किसान को कृषि को लेकर चिंता सता रही है। जानकारी मिलते ही उप प्रमुख मुदस्सीर हक ने आपदा प्रबंधन से बात कर सभी किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही अंचल कार्यालय में आवेदन जमा करने की सलाह दी। जिससे विभागीय पहल करते हुए आपदा प्रबंधन से मुआवजा दिलवाया जा सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...