मुंगेर, मार्च 29 -- असरगंज, निज संवाददाता। चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर असरगंज मुख्य बाजार स्थित श्री सरस्वती सेवा समिति के तत्वावधान में सरस्वती अभिनय क्लब द्वारा समर्पण नाटक का मंचन किया गया। नाटक का उद्घाटन क्लब के अध्यक्ष सुधांशु साह उर्फ फंटूश राणा एवं सचिव शंभू मंडल ने संयुक्त रूप से किया। वहीं, नाटक का निर्देशन सिकंदर खरगाहा तथा सह-निर्देशन मृत्युंजय कुमार ने किया।नाटक के दौ कई गणमान्य लोगों के साथ-साथ आम दर्शकों की भारी उपस्थिति रही। नाटक में समाज में व्याप्त अत्याचार और उसके दुष्परिणामों को प्रभावी ढंग से दिखाया गया, जिसमें अत्याचार से पीड़ित जगत सिंह के डाकू बनने और अंततः आत्मसमर्पण की कहानी प्रस्तुत की गई। जगत सिंह की भूमिका सागर शर्मा, भोपत सिंह की भूमिका शिवापूजन दास तथा इंस्पेक्टर श्याम का किरदार मनीष कुमार ने निभाया। अन्य कल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.