मुंगेर, मार्च 3 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड में एक ऐसा भी गांव है, जहां करीब 400 वर्षों से अनहोनी के भय से होली नहीं मनायी जाती है। यह गांव असरगंज प्रखंड स्थित सजुआ पंचायत का सती स्थान गांव है। होली नहीं मानाने के पीछे जो कारण पता चला है। वह हैरान करने वाला है। पूरी कहानी गांव में स्थित सती स्थान मंदिर से जुड़ी है। इस गांव के बुजुर्ग शालीग्राम सिंह, अशोक मंडल, सुरेंद्र सिंह सहित कई लोगों से बात करने पर पता चला कि लगभग 400 वर्ष पूर्व इस गांव में कुछ दांगी समाज के लोग रहते थे। उस वक्त होली के दौरान एक महिला के पति की मृत्यु हो गयी थी। उस व्यक्ति की जैसे ही अर्थी उठी उसकी पत्नी ने भी प्राण त्याग दिया। महिला में इतनी दैविक शक्तियां थी कि, उसके शरीर में स्वयं अग्नि ने उत्पन्न ले लिया और जलकर राख हो गई। उनकी समाधि सती स्थान मंदिर के ...