पाकुड़, जून 10 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 सुदामा कॉलोनी से लोटामारा के बीच अलीगंज मौजा में घरों व खेतों में गिरे बिजली तारों को मंगलवार को विभाग ने हटवाया। जानकारी के लिए बता दें कि पूरे शहर में बीते 4 जून को आए आंधी-पानी ने भारी तबाही मचाई थी। इस दौरान माल पहाड़ी से पाकुड़ सब स्टेशन जाने वाली 11 केवी की हाईटेंशन लाइन टूटकर लोगों के घरों और खेतों पर गिर गई थी। हादसे से भयभीत ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना टेलीफोन और अन्य माध्यमों से बिजली विभाग को दी थी, लेकिन विभाग की लापरवाही और अनदेखी के कारण 6 दिनों तक तार जस का तस पड़ा रहा। आपके लोकप्रिय दैनिक अखबार हिन्दुस्तान में आठ जून के अंक में खेत व घरों में गिरे हैं बिजली के तार हादसे की आशंका से लोग भयभीत शीर्षक के साथ इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। समाचार प्रकाशित ...