भागलपुर, अप्रैल 30 -- ​भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 26 के सुरखीकल मोहल्ला के निवासियों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से पेयजल संकट से जूझ रहे इन क्षेत्रों में अब शुद्ध पेयजल की सुचारू आपूर्ति शुरू हो गई है। नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार सरकार की योजनाओं के अंतर्गत नवनिर्मित पाइपलाइन एवं प्याऊ का उद्घाटन चार दिन पूर्व मेयर और डिप्टी मेयर द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। ​वार्ड में 15वें वित्त आयोग की निधि से लगभग 14 लाख 65 हजार रुपये की अनुमानित राशि से विकास कार्य कराए गए हैं। इसके तहत न केवल पाइपलाइन बिछाई गई है, बल्कि आमजनों की सुविधा के लिए दो प्याऊ का निर्माण भी सुनिश्चित किया गया है। उद्घाटन के अवसर पर स्थानीय वार्ड पार्षद प्रीति देवी भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने योजना को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण ...