असर: बरारी स्थित वार्ड संख्या 27 में पानी की समस्या से मिली निजात, प्याऊ निर्माण पूरा
भागलपुर, अप्रैल 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहरवासियों को भीषण गर्मी में पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए नगर निगम ने बड़े पैमाने पर कदम उठाए हैं। गुरुवार को नगर विकास एवं आवास विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत शहर के कई वार्डों में नई पाइपलाइन और प्याऊ निर्माण कार्यों का विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रमों की अध्यक्षता मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने की, जबकि डिप्टी मेयर डॉ. मो. सलाहउद्दीन अहसन विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।वार्ड संख्या 27 में किए गए प्याऊ के उद्घाटन से स्थानीय लोगों को तत्काल पानी की समस्या से निजात मिलेगा। उल्लेखनीय है कि हाल ही में इस वार्ड में हिंदुस्तान अखबार की ओर से बोले भागलपुर अभियान चलाया गया था, जिसमें स्थानीय लोगों ने पेयजल की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। यह भी पढ़ें- असर: वार्ड 26 में जलापूर्ति योजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.