बांका, अप्रैल 9 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता। अमरपुर के भदरिया चांदन नदी के किनारे करीब छह वर्ष पूर्व मिले पुरातात्विक स्थल का बुधवार को डीएम नवदीप शुक्ला ने निरीक्षण किया। उनके डीडीसी उपेंद्र सिंह तथा कला एवं संस्कृति विभाग की अधिकारी प्रीति कुमारी भी थीं। डीएम ने स्थानीय लोगों से पुरातात्विक स्थल मिलने की जानकारी ली साथ ही इस स्थल के सर्वे एवं खुदाई की भी जानकारी ली। ग्रामीण सह समाजसेवी लखनलाल पाठक ने डीएम को खुदाई एवं उसमें मिले अवशेषों के संबंध में जानकारी दी। बताया गया कि इस स्थल की खुदाई में बड़ी संख्या में मृदभांड एवं पौराणिक मूर्तियां मिली लेकिन यह सभी चीजें कहां है इसकी जानकारी किसी को नहीं है। डीएम ने कहा कि इस स्थल की पूर्व में भी खुदाई हुई है, मुख्यालय से संपर्क कर खुदाई कार्य फिर से शुरू कराया जाए इसके लिए प्रयास किया जाए...