अलीगढ़, मई 28 -- फोटो- अलीगढ़। वरिष्ठ संवाददाता। जिलेभर में अवैध खनन व ओवरलोड परिवहन पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए एसडीएम, एआरटीओ, पुलिस व खनन विभाग संयुक्त रूप से अभियान चलाएंगे। बुधवार को डीएम अविनाश कुमार ने इस संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि जिले में किसी भी दशा में अवैध खनन एवं ओवरलोड परिवहन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नियम विरुद्ध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाए। यह भी पढ़ें- ओवरलोड में दो डंपरों पर लगा 99 हजार का जुर्मानाअवैध खनन पर अंकुश आपके समाचार पत्र हिन्दुस्तान ने अतरौली के पालीमुकीमपुर में एक युवक की डंपर से कुचलकर मौत हो जाने के बाद जिलेभर में हो रहे अवैध खनन की रिपोर्ट प्रकाशित की थी। बुधवार को डीएम ने निर्देश दिए कि संवेदनशील एवं खनन प्रभावित क्षेत्रों में नियम...