पीलीभीत, मार्च 3 -- गजरौला,संवाददाता। असम हाईवे पर एक के बाद एक चार ट्रकों की आपस में भिड़त हो गई। हादसे में एक ट्रक के परिचालक की मौत हो गई जबकि अन्य कोई घायल नहीं हुआ। हादसे की वजह भूसे के खाली ट्रक के चालक ने धर्मकांटे पर वजन कराकर बैक करते सड़क पर ले आया। तभी पीछे से आए तीन ट्रक एक के बाद एक उस ट्रक से भिड़ गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रकों को हटवाकर यातायात सुचारू करवाया। हादसा मंगलवार तड़के असम हाईवे पर थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम गढ़ा पचपेड़ा स्थित पेट्रोल पंप के बराबर में धर्मकांटे के समीप हुआ। ट्रक का चालक खाली ट्रक का वजन धर्मकांटे पर कराने के लिए आया था। वजन कराने के बाद ट्रक चालक ट्रक को सड़क पर ही बैक करने लगा। इस दौरान पूरनपुर की ओर से आए तीन ट्रक एक एक करके उस ट्रक से भिड़ गए। जिससे चारों ट्रक क्...