पीलीभीत, फरवरी 11 -- पूरनपुर। पीलीभीत के गजरौला में असम हाईवे पर मंगलवार तड़के नेपाल की ओर से आ रही निजी बस और ट्रक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि यात्रियों से भरी बस खाई में जाकर पलट गई। हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 23 यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद असम हाईवे पर आवागमन भी बाधित हो गया। हादसे का कारण सड़क पर आया छुट्टा पशु बताया जा रहा है। हादसा थाना गजरौला क्षेत्र के सकरिया तिराहे के मंगलवार तड़के तीन बजे के करीब हुआ। नेपाल-भारत मैत्री बस और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसे की वजह सड़क पर आया आवारा पशु बताया जा रहा है, जिसे बचाने के दौरान ट्रक बस से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ट्रक लालकुंआ से मोरंग भरकर पूरनपुर की ओर जा रहा था जबकि बस नेपाल से बहराइच होते हुए दिल्ली की ओर जा रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.