रांची, अप्रैल 1 -- रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी असम चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में तीन दिवसीय प्रवास पर गए हैं। मरांडी देर शाम हवाई मार्ग से डिब्रूगढ़ पहुंचे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। 3 अप्रैल को श्री मरांडी 10 बजे पूर्वाह्न चिन्नमरा इस्टेट के टीटाबार विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर 2.30 बजे अपराह्न संतक टी इस्टेट पूजा मैदान में नजीरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में सभा कर समर्थन मांगेंगे। मरांडी 3 अप्रैल को रांची लौटेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...