गोपेश्वर, अगस्त 10 -- चीन सीमा के पास एक बड़ा बवाल हो गया। उत्तराखंड पुलिस ने असम रेजीमेंट के मेजर और 10 से अधिक जवानों पर मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि बॉर्डर के पास स्थित देश के पहले गांव माणा में पुलिस वालों और रेजीमेंट के जवानों के बीच मारपीट हो गई थी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई भी शुरू कर दी है। उधर, रेजीमेंट के अधिकारी भी अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहे हैं। विवाद कथित तौर पर मेजर के वाहन रोकने को लेकर शुरू हुआ। मामले में पुलिस कांस्टेबल विजय सिंह की तहरीर पर मेजर अनमोल प्रीत और 10 साथी जवानों के विरुद्ध बदरीनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस ने बताया- क्या हुआ था पुलिस ने बताया कि शनिवार देर शाम लगभग 6 बजे माणा गांव के पास पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर जांच कर रही थी। कांवड़ियों की संख्या अधिक होने के कारण जाम जैसी स्थिति थी। इसी ...