नई दिल्ली, सितम्बर 26 -- देश की सबसे पुरानी अर्धसैनिक बलों में शुमार असम राइफल्स ने नौकरी की तलाश में जुटे नौजवानों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सुनाई है। शिलॉन्ग स्थित डायरेक्टोरेट जनरल असम राइफल्स के दफ्तर ने टेक्निकल एंड ट्रेड्समैन रिक्रूटमेंट रैली 2026 की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत ग्रुप सी की कुल 354 सीटें भरी जाएंगी। जो युवा वर्दी पहनकर देश की सेवा करने का सपना देखते हैं, उनके लिए यह मौका किसी सौगात से कम नहीं है। जारी हुए मेमो मुताबिक, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 सितंबर 2026 से शुरू होगी और इच्छुक उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 की रात 11:59 बजे तक असम राइफल्स की वेबसाइट assamrifles.gov.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं। ध्यान रहे, एक उम्मीदवार सिर्फ एक ही आवेदन कर सकता है, दोबारा फॉर्म भरने पर उसे रद्द कर दिया जाएगा।किन-किन ट्रेडो...