बागेश्वर, दिसम्बर 15 -- असम राईफल्स पूर्व सैनिक संगठन की बैठक 19 दिसंबर को बनकोटी भवन तहसील रोड सभागार में होगी। जिलाध्यक्ष जगदीश चंद्र जोशी ने कहा कि बैठक सुबह साढ़े दस बजे से आयोजित होगी। जिसमें पेंशन सहित अनेक पारिवारिक एवं मिलने वाली सुविधाओं, समस्याओं पर चर्चा होगी। सदस्यों के अलावा पूर्व सैनिक, वीर नारियां, उनके आश्रित आदि बैठक में उपस्थित रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...