असम राइफल्स के सूबेदार मेजर की हत्या में छह को उम्रकैद
भभुआ, मई 14 -- सजा पानेवालों में पिता के साथ दो बेटे भी हैं शामिल, 17 जून 2022 को हुई थी हत्या एडीजे द्वितीय की अदालत ने हर सजायफ्ता पर लगाया एक-एक लाख रुपए का जुर्माना (सर के ध्यानार्थ) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। असम राइफल्स के सूबेदार मेजर शशिभूषण तिवारी की हत्या मामले में पिता-पुत्र सहित छह लोगों की उम्रकैद की सजा गुरुवार को सुनाई गई। अदालत ने हर सजायफ्ता पर एक-एक लाख रुपये का अर्थदंड लगाया है। अर्थदंड की राशि जमा नहीं करने पर छह-छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश जारी किया गया है। एडीजे द्वितीय अजीत कुमार मिश्र की अदालत ने चैनपुर थाना क्षेत्र के मेढ़ निवासी दीनानाथ गोंड के बेटों श्रवण गोंड, राकेश गोंड तथा बचाऊ सिंह के पुत्र सुभाष सिंह, नचकू गोंड के पुत्र अर्जुन कुमार, चांद थाना क्षेत्र के बभनियांव निवासी कुमार गोंड के पुत्र अनिल ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.