रुद्रपुर, दिसम्बर 25 -- खटीमा। खटीमा क्षेत्र के असम राइफल्स के पूर्व सैनिकों का वार्षिक सम्मेलन संपन्न हुआ। सूबेदार क्लर्क नेत्र सिंह ज्याला के अध्यक्षता में तहसील परिसर में सुबह 10 बजे अपराह्न 2 बजे तक सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में वक्ताओं ने पूर्व सैनिकों और मातृ शक्ति के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान इस बीच दिवंगत हुए पूर्व सैनिकों की आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन धारण किया गया। सूबेदार क्लर्क ज्याला ने महानिदेशालय से आए पत्रों और निर्देशों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई। सम्मेलन में लगभग 80 पूर्व सैनिक, वीर नारी और मातृ शक्ति उपस्थित रहे। यहां पूर्व अध्यक्ष जोहार सिंह पोखरिया, प्रताप सिंह महर, उपाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्र पांडे, सचिव किशन सिंह अधिकारी, कोषाध्यक्ष पूरन सिंह महर, आनंद सिंह, दलीप सिंह पोखरिया, भीम सिंह मेहता आदि रहे।

हिंदी...