नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- असम समेत तीन राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। इस बीच कांग्रेस को असम में करारा झटका लगा है। वोटिंग शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही उदलगुरी सीट से उसके उम्मीदवार सुरेन दायमारी ने नाम वापस ले लिया है। इसके अलावा पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने मीडिया के सामने इसका ऐलान किया और कहा कि मैं कांग्रेस छोड़ रहा हूं। इसके अलावा उम्मीदवारी भी वापस ले रहा हूं। एक वरिष्ठ चुनाव अधिकारी का कहना है कि भले ही सुरेन दायमार ने अपना नाम वापस ले लिया है, लेकिन ईवीएम में उनका नाम बना रहेगा। अब भी मतदाता उन्हें वोट कर सकेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि नाम वापस लेने की तारीख निकल चुकी थी और वोटिंग से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने उम्मीदवारी वापस ली थी। ऐसे में उनका नाम ईवीएम से हटाया नहीं जा सकता। वहीं इस मामले में कांग्रे...